गोविंद नगर विधानसभा में वार रूम से हो रही एसआईआर अभियान की रोज़ाना निगरानी

कानपुर।
गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। इसी क्रम में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुरेंद्र मैथानी की पहल पर एक वार रूम की स्थापना की गई है, जहां से पूरे विधानसभा क्षेत्र में चल रहे अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है।
गोविंद नगर विधानसभा के इस वार रूम की जिम्मेदारी भाजपा नेत्री किरण तिवारी को संयोजक के रूप में सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक मंडल पर एक संयोजक और दो सह-संयोजक नियुक्त किए गए हैं। रामलाल मंडल से सुलेखा सिंह, पनकी मंडल से शिप्रा सक्सेना, लाजपत नगर मंडल से सुमन सक्सेना तथा रतनलाल नगर मंडल से सुमित्रा को सह-संयोजक बनाया गया है।
वार रूम के माध्यम से गठित विधानसभा स्तरीय मॉनिटरिंग टीम प्रतिदिन महिला कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 से संपर्क कर रही है। इस दौरान नव मतदाता पंजीकरण की प्रगति तथा एएसडी (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ) सूची पर हो रहे कार्य की बूथवार जानकारी एकत्र की जा रही है।
इन सभी रिपोर्टों की प्रतिदिन समीक्षा स्वयं विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा की जाती है। जिन बूथों पर किसी भी प्रकार की समस्या सामने आती है, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित कराया जाता है, ताकि अभियान में किसी तरह की बाधा न आए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर जिले की चारों विधानसभाओं में इसी तरह वार रूम संचालित किए जा रहे हैं। सभी विधानसभाओं से प्राप्त दैनिक रिपोर्ट नवीन मार्केट स्थित जिला भाजपा कार्यालय में स्थापित केंद्रीय वार रूम को भेजी जाती है, जहां से पूरे जिले के एसआईआर अभियान की समग्र निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद