ऑपरेशन मुस्कान: कानपुर जीआरपी ने माघ मेले में भटके 70 वर्षीय बुजुर्ग को परिवार से मिलाया

कानपुर।
उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कानपुर जीआरपी को माघ मेले के अवसर पर बड़ी सफलता हाथ लगी। माघ मेले की भीड़-भाड़ के बीच अपने परिवार से बिछड़कर भटक रहे 70 वर्षीय श्रीकृष्ण यादव को जीआरपी ने न केवल सकुशल ढूंढ निकाला, बल्कि उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर चेहरे पर मुस्कान लौटाई।
प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल, ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम माघ मेले के दृष्टिगत स्टेशन के प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री प्रतीक्षालयों में सघन चेकिंग और भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1/10 पर बुजुर्ग व्यक्ति काफी देर से अकेले और परेशान हाल में घूमते नजर आए। संदेह होने पर पुलिस ने उनसे प्यार और संवेदनशीलता से पूछताछ की। पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम श्रीकृष्ण यादव (70 वर्ष), निवासी पुरवा सिकंदरपुर, थाना मानपुर, जिला सीतापुर बताया। उन्होंने बताया कि वे माघ मेला प्रयागराज में स्नान करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन सफर के दौरान रास्ते में अपने परिवार से बिछड़ गए।
जीआरपी की टीम ने तुरंत बुजुर्ग को थाने लेकर आई, जहां उन्हें खाना-पीना खिलाकर और आश्वस्त करके स्थिति संभाली गई। इसके बाद पुलिस ने उचित माध्यमों से उनके पुत्र अनिल कुमार से संपर्क किया और उन्हें पिता के सुरक्षित होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन कानपुर सेंट्रल पहुंचे। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बुजुर्ग को उनके सुपुर्द किया गया।
परिजनों ने कानपुर जीआरपी की इस संवेदनशीलता और सराहनीय कार्य के लिए बार-बार धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस नेक काम से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली और उनके चेहरे पर खुशी के आँसू लौट आए।
इस नेक कार्य को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक मोहित कुमार, मुकुंद लाल, हेड कांस्टेबल शिव सिंह, हरिपाल यादव, बैश खान, सुहैल खान, रमेश सोनकर और कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, दीपक यादव और बलवंत चौधरी शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कानपुर जीआरपी लगातार ऐसी पहल कर रही है, जिससे परिवार से बिछड़े लोग और बच्चे सुरक्षित अपने घर लौट सकें। माघ मेले जैसे बड़े आयोजनों में भीड़ और भ्रम की स्थिति में यह अभियान विशेष रूप से प्रभावी साबित हो रहा है। इस मामले ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता को भी उजागर किया और लोगों के बीच विश्वास बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद