युवक की आत्महत्या के बाद तनाव, परिजनों ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, शव रखकर किया जाम

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर चौकी अंतर्गत एक 23 वर्षीय युवक की आत्महत्या के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। मृतक के परिजनों ने युवक पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर इलाके में रहने वाले रोहित सिंह उर्फ दीपक सिंह गौर (23) ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने 57 सेकंड का एक वीडियो बनाया, जो अब सामने आया है। वीडियो में रोहित उर्फ दीपक कहते हुए दिखाई दे रहा है, “मैं दीपक सिंह गौर, मेरा धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है, लेकिन मैं धर्म के रास्ते पर ही रहूंगा। भारत में गांजा बंद हो और नारी का सम्मान हो। मुझे माफ करना, मैं फांसी लगाने जा रहा हूं।”
मृतक के घर के पास ही उसकी पंचर और किराने की छोटी दुकान थी, जिससे वह परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार पहले से ही आर्थिक और सामाजिक संघर्षों से जूझ रहा था। रोहित के पिता करण सिंह का लगभग छह वर्ष पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका है। घर की जिम्मेदारी रोहित और उसके बड़े भाई मोहित पर थी।
मृतक की मां उमा देवी और भाई मोहित ने बताया कि रोहित बीते तीन से चार दिनों से मानसिक तनाव में था। वह अक्सर कहता था कि उसे भूत दिखाई दे रहा है और वह डरा हुआ महसूस कर रहा है। परिजनों के अनुसार, इसी मानसिक दबाव के चलते बुधवार दोपहर जब वह घर पर अकेला था, तब उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
वहीं मृतक की बहन निशा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 26 जनवरी को रोहित उर्फ दीपक किसी रिश्तेदार से मिलने लखनऊ गया था। अगले दिन जब वह वापस लौटा, तो उसने परिवार को बताया कि ट्रेन यात्रा के दौरान तीन से चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। निशा के मुताबिक, उन लोगों ने उसे एक मजार पर भी ले जाने की बात कही थी। परिजनों का कहना है कि इस घटना की जानकारी पुलिस को पहले ही दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
युवक की मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम के कारण इलाके में यातायात प्रभावित हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।
काफी देर तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजने पर सहमति बनाई। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि युवक का वीडियो सामने आया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वीडियो तथा परिजनों के आरोपों को जांच का हिस्सा बनाया गया है। घटना के बाद से रतनपुर इलाके में तनाव बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद