कार्यकर्ताओं से अनोखी अपील, जन्मदिन पर मांगा नव मतदाता निर्माण का उपहार

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित का जन्मदिन बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कार्यालय में एकत्र होकर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। कार्यालय को केसरिया गुब्बारों से सजाया गया था। जिला अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल दीक्षित ने कहा कि उनके जन्मदिन पर सबसे बड़ा उपहार यह होगा कि कार्यकर्ता कुछ दिन पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनकर गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जुटें। उन्होंने कहा कि प्रकाशित मतदाता सूची का गहन अध्ययन किया जाए, ताकि कोई भी घुसपैठिया, रोहिंग्या या विदेशी अपात्र व्यक्ति मतदाता न बन सके। साथ ही एक-एक घर जाकर पात्र नागरिकों को मतदाता बनाने में सहायता की जाए और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किसी भी युवा का नाम सूची में जुड़ने से न छूटे।
उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रतिदिन कम से कम 10 नए या छूटे हुए मतदाता जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यही उनके लिए जन्मदिन का सच्चा उपहार और आशीर्वाद होगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, शिवांग मिश्रा, आनंद मिश्रा, प्रमोद विश्वकर्मा, अनुपम मिश्रा, सतेंद्र पांडेय, रोहित साहू, प्रशांत त्रिपाठी, जन्मेजय सिंह, पूनम कपूर, रमिंदर सिंह, सुनील जायसवाल, दीपक सिंह, पारस मदान, किशन लाल सुदर्शन, अभिमन्यु सक्सेना, मनु गोयल, ऋचा सक्सेना, सुनीता गौड़, अनुप्रिया दोषी, किरन तिवारी, पूजा तिवारी, सरिता सैनी, रामजी शुक्ला, अनिरुद्ध सेंगर, विधि राजपाल, राधा सैनी, रवि पांडे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद