जीएसटी फ्रॉड से जुड़े पंजीकृत अभियोगों की एडीजी कानपुर जोन ने की विस्तृत व गहन समीक्षा

कानपुर।
जीएसटी फ्रॉड से संबंधित पंजीकृत अभियोगों में प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद इटावा, औरैया एवं झांसी में दर्ज मामलों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की गई। इस अवसर पर आयोजित समीक्षा गोष्ठी में संबंधित जनपदों के वर्तमान विवेचनाधिकारी एवं पर्यवेक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान प्रत्येक अभियोग की विवेचनात्मक प्रगति, अब तक किए गए साक्ष्य संकलन की स्थिति, अभियुक्तों की भूमिका, वित्तीय लेन-देन की पूरी श्रृंखला, तथा लंबित एवं प्रचलित विधिक कार्यवाही की प्रगति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। एडीजी द्वारा मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए यह स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी अभियोगों की विवेचना निष्पक्ष, तथ्यपरक और समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए, जिससे दोषियों के विरुद्ध प्रभावी और ठोस विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
आलोक सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जीएसटी फ्रॉड जैसे जटिल और तकनीकी अपराधों में तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञों का यथासंभव सहयोग लिया जाए, ताकि डिजिटल, दस्तावेजी और वित्तीय साक्ष्यों का मजबूत व सुसंगत संकलन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि विवेचना के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और सफल विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
समीक्षा बैठक में यह भी दोहराया गया कि आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विवेचना की गुणवत्ता और समयसीमा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। एडीजी कानपुर जोन ने संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए जीएसटी फ्रॉड से जुड़े मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे अपराधों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ स्पष्ट संदेश दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद