ट्रेन आउटर पर झपटमारी करने वाला आरोपी दबोचा गया, रेल यात्रियों की सुरक्षा में बड़ी सफलता

कानपुर-रेल यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को रेलवे ट्रैक के किनारे से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया, जो ट्रेनों के आउटर पर रुकने या धीमे होने का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम मंगलवार को स्टेशन परिसर और आउटर क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश में थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन के मरी कंपनी पुल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे दबिश दी। वहां संदिग्ध अवस्था में छिपे एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर धर दबोचा गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश कुशवाहा (26 वर्ष) निवासी ग्राम खांदी खिन्नीपुरा, थाना तालबेहट, जिला ललितपुर के रूप में हुई है, बरामदगी में अभियुक्त के पास से चोरी के 2 कीमती मोबाइल बरामद हुए हैं जिनकी अनुमानित कीमत बाजार में लगभग एक लाख दस हजार रुपये बताई जा रही है पूछताछ के दौरान शातिर अभियुक्त ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के आउटर पर घात लगाकर बैठता था जैसे ही कोई ट्रेन सिग्नल के इंतजार में रुकती या धीमी होती थी, वह खिड़की और दरवाजे के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल और अन्य कीमती सामान छीनकर भाग निकलता था अभियुक्त ने बताया कि वह लंबे समय से आउटर पर लुक-छिपकर इन घटनाओं को अंजाम दे रहा था सराहनीय कार्य करने वाली टीम में ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक, जीआरपी कानपुर सेंट्रल, सिद्धनाथ पाटीदार प्रभारी पोस्ट, आरपीएफ कानपुर सेंट्रल, विनोद कुमार यादव वरिष्ठ उप-निरीक्षक, जीआरपी, उप-निरीक्षक मोहित कुमार एवं सुनील कुमार जीआरपी, अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने समस्त यात्रियों से अपील की है कि ट्रेनों के आउटर पर रुकने के दौरान खिड़कियों के पास सतर्क रहें जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद