बैंक कर्मियों ने 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर एक्स हैंडल पर चलाया देशव्यापी अभियान

बैंकिंग के लिए एटीएम यूपीआई एवं नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है स्मार्ट बैंकिंग के लिए 5 डे लागू हो

कानपुर-यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के देशव्यापी आव्हान पर 5 डे बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया केम्पैन के अंतर्गत एक्स हैंडल पर नगर के सैकड़ों अधिकारियों एवं बैंक कर्मियों ने ट्वीट किया इसके साथ ही वित्त मंत्री सीतारमण, डीएफएस एवं चेयरमैन भारतीय बैंक संघ को भी एक्स हैंडल पर ट्वीट किया, यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन के मंत्री रजनीश गुप्ता एवं संयुक्त मंत्री अंकुर द्विवेदी ने भी एक्स पर ट्वीट करते हुए कहां की भारतीय बैंक संघ द्वारा संस्तुति किए जाने के बाद भी सरकार 5 डे बैंकिंग लागू नहीं कर रही है आज बैंकिंग के लिए एटीएम यूपीआई एवं नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है जिससे कोई भी बैंकिंग कार्य नहीं रुकता है बैंक स्टाफ को वर्क लाइफ बैलेंस बनाने, स्ट्रेस कम करने एवं बेहतर ग्राहक सेवा के लिए 5 डे बैंकिंग को लागू करना अति आवश्यक है पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर ने बताया कि आज रिजर्व बैंक, सेबी, एनएससी, शेयर मार्केट, बीएससी, एलआईसी, जीआईसी, सभी वित्तीय संस्थानों एवं सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिस में पांच दिवसीय कार्य दिवस लागू है डिजिटल इंडिया, विकसित भारत एवं स्मार्ट बैंकिंग के लिए बैंकों को भी 5 दिवसीय किया जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद