रेलवे के रास्ते शराब तस्करी का भंडाफोड़, जीआरपी ने तीन तस्करों को दबोचा

कानपुर-अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कानपुर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने रेलवे क्षेत्र के माध्यम से शराब की तस्करी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है बरामद की गई अवैध शराब की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये आंकी जा रही है जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर स्टेशन परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को रोका गया तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिकेत, राकेश और ज्योतिष के रूप में हुई है पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वे इस अवैध शराब को रेल मार्ग के जरिए विभिन्न रूटों पर ऊंचे दामों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह के तार और किन-किन शहरों से जुड़े हैं और इनका मुख्य सरगना कौन है इस सफल कार्यवाही को अंजाम देने में जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक अरविंद गुप्ता, उपनिरीक्षक मोहित कुमार और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही थाना प्रभारी ने बताया कि “पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है जीआरपी की इस त्वरित कार्यवाही से शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद