पुलिस कमिश्नर का मकर संक्रांति पूर्व गंगा घाटों और आनंदेश्वर मंदिर निरीक्षण

कानपुर।
मकर संक्रांति के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बुधवार को ग्वालटोली, कोतवाली और कोहना क्षेत्र में आनंदेश्वर परमट मंदिर, सरसैया घाट और अटल घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
घाटों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने, स्वच्छता का ध्यान रखने और मार्गों को सुरक्षित व सुगम बनाने के आदेश दिए गए। इसके साथ ही बेरीकेडिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मार्गों को स्पष्ट रूप से चिन्हित करने का भी निर्देश जारी किया गया।
कमिश्नर ने संवेदनशील स्थलों पर निरंतर निगरानी रखने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त/स्टॉफ ऑफिसर अमरनाथ सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था और रंजीत कुमार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद