आनंदेश्वर मंदिर के पास पार्क में मिला अज्ञात युवक का शव

कानपुर।
शहर के बाबा आनंदेश्वर धाम (परमट) मंदिर के पास स्थित पार्क में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालु और स्थानीय लोगों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक युवक अक्सर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भिक्षा मांगकर गुजर-बसर करता था। फिलहाल उसकी पहचान और निवास स्थान का पता नहीं चल सका है।
सूचना पाकर ग्वालटोली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। पुलिस आसपास के लोगों और अन्य भिक्षुओं से पूछताछ कर युवक की शिनाख्त करने में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा। फिलहाल घटना की सभी पहलुओं पर तहकीकात की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद