मकर संक्रांति पर सुरक्षा सख्त, डीसीपी सेंट्रल ने परमट घाट का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण पर जोर, प्रकाश, साफ-सफाई और बैरिकेडिंग दुरुस्त रखने के निर्देश

कानपुर-आगामी मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सेंट्रल, अतुल कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को थाना ग्वालटोली क्षेत्रांतर्गत स्थित परमट मंदिर और गंगा घाट का गहन निरीक्षण किया यह निरीक्षण गंगा स्नान के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए किया गया था निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों को पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, पुलिस उपायुक्त ने इस बात पर विशेष बल दिया कि गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए घाटों और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, रात और सुबह के समय श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए घाटों और संपर्क मार्गों पर उचित प्रकाश की व्यवस्था की जाए, घाट क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, गंगा घाटों और मंदिर तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए ताकि आवागमन में कोई बाधा न आए, भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए भी डीसीपी सेंट्रल ने कड़े निर्देश दिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थित आवागमन हेतु बेरीकेडिंग व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए, श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्गों को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया जाए, जिससे भ्रम की स्थिति न हो, संवेदनशील स्थलों पर विशेष रूप से सतर्क निगरानी बनाए रखी जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके डीसीपी श्रीवास्तव ने कहा कि मकर संक्रांति एक महत्वपूर्ण पर्व है और पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद