कानपुर। हरिश्चंद्र वंसीय युवा समिति (रजि.), कानपुर नगर द्वारा सोसाइटी धर्मशाला, पांडू नगर में हरिश्चंद्र सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के वरिष्ठजनों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय हरिश्चंद्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी एवं युवा अखिल भारतीय हरिश्चंद्र वंसीय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश रस्तोगी ने महाराजा हरिश्चंद्र जी के जीवन, सत्यनिष्ठा, त्याग एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में महिला संगठन (सौभाग्य) द्वारा चारों युगों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सत्य, त्याग, सेवा एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रतन रस्तोगी, महामंत्री राहुल रस्तोगी एडवोकेट सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में समाजसेवी, शिक्षक, डॉक्टर, व्यापारी व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें राम निवास रुस्तगी, नीरज रस्तोगी, डॉ संजय व नंदिनी रस्तोगी, डॉ विनोद रस्तोगी, महेश रस्तोगी, बृजेंद्र प्रकाश रस्तोगी, डॉ रमित रस्तोगी, अतुल रूस्तगी, आघीश रस्तोगी, ब्रजानंद रस्तोगी, इंद्र मोहन रोहतगी, गणेश रस्तोगी व मयूर रस्तोगी प्रमुख रहे।
हरिश्चंद्र वंसीय युवा समिति द्वारा भव्य हरिश्चंद्र सभा का आयोजन