स्वस्थ शरीर, सशक्त युवा” के संदेश के साथ एथलेटिक मीट का आयोजन

कानपुर-छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर स्थित सीएसजेएमयू ट्रैक पर स्टूडेंट काउंसिल एवं क्रीडा विभाग द्वारा अंतर-विभागीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की एथलेटिक मीट में 100 मीटर, 400 मीटर व 800 मीटर दौड़, शॉट पुट तथा लॉन्ग जंप की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं छात्र एवं छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम दो स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर दिया गया प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को शिक्षकों द्वारा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया जिनके निर्णायक अश्वनी मिश्रा रहे प्रतियोगिता के समापन पर 100 मीटर में यश दीवाकर, 400 मीटर में अंश सिंह, 800 मीटर में रौनक गौतम, शॉट पुट में योगिता यादव एवं लॉन्ग जंप में प्रज्ञा कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेलों के प्रति रुचि एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा देना रहा इस अवसर पर निवेश कुमार, अभय प्रताप, प्रशांत तिवारी, समृद्धि सिंह आदि छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद