धूप से राहत पर रात में गलन बरकरार, 17 से बारिश के आसार, मध्य रात्रि में प्रदूषण हुआ आठ गुना

कानपुर-पिछले कई दिनों से लगातार चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से आसमान पूरी तरह से साफ रहा, जिससे धूप का असर तेज हुआ दिन का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 23.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया इन्हीं हवाओं की वजह से रात में तापमान तेजी से गिरने लगा है रात का पारा पिछले 24 घंटे में एक डिग्री लुढ़ककर 4.6 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को दिन में तेज धूप के साथ करीब 10 किमी की रफ्तार से हवाएं चली रात में शीतलहर चलेगी हवा में नमी 20 प्रतिशत कम हो गई है माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 16 जनवरी तक अभी इसी तरह का माैसम रहने की संभावना है कानपुर की सीमा से लेकर बुंदेलखंड तक दिन में धूप के साथ उत्तर पश्चिमी हवाएं तेज चल सकती हैं। 17 जनवरी के बाद माैसम में बदलाव का पूर्वानुमान है तब फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ेगा और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है फिलहाल रात को पाला पड़ने के साथ-साथ कोहरा भी तेज रहेगा। हाईवे पर कहीं-कहीं दृश्यता शून्य रह सकती है‌ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से शहर में लगाए गए प्रदूषण मापक यंत्र की रीडिंग के अनुसार गिरते तापमान के बीच प्रदूषण आठ गुना बढ़ गया है इस सीजन में अभी तक प्रदूषण की मात्रा 400 के ऊपर नहीं गई मध्य रात्रि किदवई नगर में 416 एक्यूआई दर्ज किया गया प्रदूषण की सामान्य मात्रा 50 एक्यूआई होती है। ठंड के सीजन में अभी तक 300 एक्यूआई अधिकतम प्रदूषण की मात्रा रही है लगातार नमी में इजाफा होने से और कोहरे की अधिकता से प्रदूषित कणों की संख्या में इजाफा हो रहा है माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पाला और कोहरे का असर अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकता है दिन में धूप निकलने की संभावना है कानपुर मंडल सहित प्रदेश भर में शाम से लेकर रात भर गलन की स्थिति बरकरार रहेगी प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी संभावित है लेकिन शहर में फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है दिन में धूप के साथ पांच से छह किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद