मलिन बस्तियों में शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जल-कल विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण

कानपुर।
शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में आज कानपुर नगर क्षेत्र की लगभग 10 मलिन बस्तियों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जल-कल विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह निरीक्षण महाप्रबंधक जल-कल श्री आनंद कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में अधिशासी अभियंता सहित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान मलिन बस्तियों में स्थापित पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन नेटवर्क, हैंडपंप तथा अन्य जल स्रोतों की गहनता से जांच की गई। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर पेयजल की गुणवत्ता, दबाव तथा नियमित आपूर्ति की स्थिति के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि सभी निरीक्षित मलिन बस्तियों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है। कहीं भी पेयजल में सीवर या किसी भी प्रकार के दूषित जल के मिश्रण से संबंधित कोई शिकायत अथवा समस्या सामने नहीं आई, जिससे विभागीय व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता स्पष्ट हुई।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जल-कल आनंद कुमार त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नियमित अंतराल पर निरीक्षण अभियान जारी रखा जाए तथा पाइपलाइनों की समय-समय पर तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
महाप्रबंधक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना जल-कल विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है, विशेषकर मलिन एवं संवेदनशील बस्तियों में, जहां स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता जनस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जल-कल विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी पेयजल की गुणवत्ता या आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो वे तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद