धर्म से ऊपर इंसानियत: लावारिश शवों को कंधा देकर मुस्लिम समाज ने दिया एकता का संदेश

कानपुर-समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित लावारिश शवों के पाँच दिवसीय ‘कन्धा दान अभियान’ के दूसरे दिन मुस्लिम समाज ने इंसानियत की अभूतपूर्व मिसाल पेश की। लावारिश शवों और उनके बिछड़े दुखी परिजनों की आत्मिक शांति के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह से दुआ की और बड़ी संख्या में कंधे से कंधा मिलाकर शवों को सम्मानपूर्वक कंधा दिया अभियान में कंधा दानियों के बीच जहाँ होड़ लगी रही, वहीं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शवों पर फूलों की वर्षा की। पोस्टमार्टम हाउस से लगभग एक किलोमीटर की दूरी तक सड़क फूलों से पटी रही विगत दिन की भाँति आज भी सड़क पर समिति के कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हुजूम लगा रहा शव यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए समिति के सचिव धनीराम पैंथर ने कहा कि इस महामानव धर्म सेवा कार्य की मुहिम में सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने संदेश दिया, “जाति-धर्म का बंधन तोड़ो, इंसानियत से नाता जोड़ो पैंथर ने बताया कि समिति विगत 17 वर्षों से गंगा को प्रदूषण से बचाने का भी काम कर रही है। उन्होंने कहा, “वर्तमान में हम 16,700 लावारिश शवों का ससम्मान अंतिम संस्कार करा चुके हैं। यदि हमने इस मुहिम को न चलाया होता, तो इतनी लाशों को गंगा में बहाया जाता और गंगा को और अधिक प्रदूषित किया गया होता धनीराम पैंथर ने सभी नागरिकों से इस महामानव धर्म सेवा कार्य मुहिम में शामिल होने की मार्मिक अपील की उन्होंने कहा तन, मन और धन से तथा बाँस, पन्नी, कफ़न, चादर दान करें, इस मुहिम में लगे 10 कर्मियों को गोद लेकर हमारा हौसला आफजाई करें, आइये आप भी हमारे कंधे से कंधा मिलाकर कन्धादानी व लावारिशों के वारिस बनें यह अभियान समाज में एकता और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद