पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने किया थाना कर्नलगंज का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कानपुर।
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्रवण कुमार सिंह द्वारा शनिवार को थाना कर्नलगंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, अभिलेख कक्ष तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच की। थाना कार्यालय में रखे गए विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों एवं अभिलेखीय कार्यों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय उन्होंने थाने की साफ-सफाई व्यवस्था, जनसुनवाई की गुणवत्ता, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली तथा महिला शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील, विनम्र एवं अनुशासित व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद