महाराजा अग्रसेन जयंती समिति का जनसेवा संकल्प, साप्ताहिक भोग और भोजन वितरण शुरू

कानपुर।
श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समिति ने नववर्ष के पहले दिन, 1 जनवरी से ही बिरहाना रोड पर लगातार जनसेवा के कार्यों की शुरुआत की है। समिति ने शीत ऋतु के भीषण प्रभाव से जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के लिए नियमित रूप से चाय, टोस्ट, स्वल्पाहार और ऊनी वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है।
समिति ने अपने जनसेवा संकल्प को और अधिक विस्तारित करते हुए साप्ताहिक भोग वितरण की भी शुरुआत की है। हाल ही में सीएसए यूनिवर्सिटी में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में, गत दिवस सायंकाल 4 बजे महाराज अग्रसेन जी के चित्र का विधिवत पूजन कर चाय और स्वल्पाहार का भोग वितरण आरंभ किया गया। इसका उद्देश्य सप्ताह में एक दिन विशेष रूप से लोगों की सेवा करना है।
समिति ने सेवा कार्यों को और बढ़ाते हुए घोषणा की है कि आज (रविवार) प्रातः 11 बजे से जरूरतमंदों को भोजन वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। यह पहल सुनिश्चित करती है कि ठंड के मौसम में कोई व्यक्ति भूखा न रहे।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और महामंत्री मनीष दर्पण के नेतृत्व में यह सेवा कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। वितरण व्यवस्था और सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से पंकज अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र विश्नोई, अनीता गर्ग, बीना अग्रवाल, संजय अग्रवाल और सुनील अग्रवाल जैसे समिति के सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
समिति न केवल धार्मिक आयोजनों में सक्रिय है, बल्कि निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी भी निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद