CEIR पोर्टल से नजीराबाद पुलिस ने खोजे 7 गुम मोबाइल

कानपुर।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में आधुनिक तकनीक और डिजिटल नवाचारों का प्रभावी उपयोग करते हुए थाना नजीराबाद पुलिस ने एक सराहनीय उपलब्धि हासिल की है। दूरसंचार विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की सहायता से पुलिस टीम ने विभिन्न तिथियों में गुम हुए सात (07) मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया।
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन द्वारा विकसित CEIR पोर्टल का उद्देश्य खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायतों का निस्तारण करना तथा IMEI नंबर के माध्यम से उन्हें ट्रैक कर बरामद करना है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस इस पोर्टल का लगातार प्रभावी उपयोग कर रही है, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल एवं सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। थाना नजीराबाद प्रभारी राजकेसर के नेतृत्व में उप निरीक्षक राहुल राज एवं विनय पाण्डेय की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न जनपदों व राज्यों से संपर्क स्थापित किया और CEIR पोर्टल पर दर्ज IMEI नंबरों के आधार पर गुम मोबाइल फोनों को ट्रैक कर बरामद किया।
बरामद किए गए सभी सात मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। अपने बहुमूल्य मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की।
जनता ने कहा कि पुलिस की यह कार्यवाही दर्शाती है कि कमिश्नरेट पुलिस आम नागरिकों की छोटी-बड़ी समस्याओं के प्रति कितनी संवेदनशील और जिम्मेदार है। यह सफलता पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करती है तथा यह भी साबित करती है कि आधुनिक तकनीक का सही उपयोग जनसेवा में किस प्रकार प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद