कानपुर के घुम्मकड़ी-पिकनिक बिठूर गगांतट के अंतर्गत हम सबके इस समूह में कानपुर के चुनिंदा घुम्मकड़ शामिल हैं, जो अपने अदम्य घुम्मकड़ी जुनून के चलते देश-विदेश की पर्वतीय चोटियों, रेतीले व कोस्टल क्षेत्रों सहित धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्थलों की यात्राएं अपनी उम्र की परवाह किए बिना हिमालयन मोटरसाइकिल, कार, शाही ट्रेन और विमान से निरंतर करते रहते हैं। वर्ष 2025 के अंतिम रविवार 28 दिसंबर 2025 को इस घुम्मकड़ी यात्रा को वार्षिक यादगार बनाने के उद्देश्य से कानपुर के पौराणिक बिठूर स्थित गगांतट पर हेरिटेज वॉक के साथ एक पिकनिक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी साथियों ने अपने-अपने श्रेष्ठ यात्रा संस्मरण, गीत, हास्य-व्यंग्य और संगीतमय तराने साझा किए, जिन्हें युवा पीढ़ी ने भी पूरे मनोयोग से सुना। आपसी मेल-मिलाप और बैठकों का यह पांचवां कार्यक्रम रहा, जिसमें चाय पर चाय के दौर चले और स्वादिष्ट दाल-बाटी-चोखा, चूरमा लड्डू, मसाला गजक, मूंगफली तथा बिठूर के प्रसिद्ध अमरूद का आनंद लिया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद ‘We Return More Than We Take’ की भावना के साथ धरोहर क्षेत्र की साफ-सफाई भी की गई, जिससे बिठूर गगांतट की स्मृतियां और अधिक सार्थक बन गईं।
घुम्मकड़ी जुनून का संगम : बिठूर गगांतट पर हेरिटेज वॉक संग यादगार पिकनिक