कानपुर-राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में पार्टी मुख्यालय सब्जी मंडी बादशाही नाका में राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा शिक्षा मंत्रालय चौधरी जयंत सिंह का 47 वां जन्मदिन विधि विधान से हवन कर बड़े हर्षोल्लास व मिष्ठान वितरण करके मनाया गया। सुरेश गुप्ता उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में बताया कि जयंत चौधरी का जन्म 27 दिसंबर 1978 में अमेरिका में हुआ था वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पौत्र व पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के पुत्र हैं उन्होंने दिल्ली में सन 2002 में विश्वविद्यालय से एमएससी कर लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की वह 15वीं लोकसभा सन 2009 में मथुरा से सांसद निर्वाचित हुए वह सांसद की कई समितियां के सदस्य भी रहे जैसे कृषि जैसी महत्वपूर्ण कमेटी के सदस्य रहे 5 अगस्त 2022 को सरकार द्वारा सन 1994 भूमि अधिग्रहण बिल पर प्राइवेट मेंबर बिल भूमि अधिग्रहण का लाये है, चौधरी जयंत सिंह ने भारत में जलवायु परिवर्तन में संबंधित मुद्दों कृषि और पर्यावरण के प्रभावों की वकालत करते रहे हैं वे अक्सर जलवायु के मुद्दे पर विज्ञान वैश्विक समक्ष और प्रतिबद्धता की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए नजर आते हैं वे ग्लोबल इंडिया संगठनों के सदस्य हैं इसके अलावा वह भारत वेनेजुएला संसदीय मैत्री समूह के बोर्ड के सदस्य हैं नरेंद्र यादव प्रदेश महामंत्री रालोद ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह सुयोग पिता चौधरी अजित सिंह के सुयोग्य पुत्र हैं उन्होंने हमेशा किसानों की लड़ाई अपनी लड़ाई मानी और दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के उसे आंदोलन में बाढ़-चल कर हिस्सा लिया अपने संबोधन में कहा कि जयंत चौधरी ने हमेशा किसानों मजदूरों की समस्याओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वे इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च के जनरल बोर्ड के भी सदस्य रहे उन्होंने गन्ना किसानों के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई आंदोलन की अगुवाई की उनके मन में चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की तरह किसानों व गरीब लोगों के बारे में मदद की सोच बनी रहती है विनोद यादव एडवोकेट मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल ने संबोधित करते हुए कहा कि जयंत चौधरी ने हमेशा किसानों मजदूरों की समस्याओं को लेकर संसद से लेकर सड़क तक उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया जिस तरह चौधरी चरण सिंह चौधरी अजित सिंह सर्वहारा और महिलाओं के लिए संघर्ष करते रहे उन्हें की लड़ाई को चौधरी जयंत सिंह आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं मुख्य रूप से कार्यक्रम में सर्व सुरेश गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष रालोद नरेंद्र यादव प्रदेश महामंत्री रालोद रोबल गुप्ता विनोद यादव एडवोकेट मंडल राजन पंडा ऋषभ मोहन दुबे एडवोकेट निजाम अहमद मोहम्मद लाइक प्रमुख थे।
केन्द्रीय राज्यमंत्री का मनाया गया 47वां जन्मदिन बांटा मिष्ठान