कानपुर-कानपुर के सीएचसी सरसौल में बुधवार रात्रि को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर हरिदत्त नेमी ने अचानक निरीक्षण किया रात्रि 9:45 बजे किए गए इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की रात्रिकालीन सेवाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लेना था, ड्यूटी स्टाफ मुस्तैद, पर बुनियादी कमियां निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि सभी ड्यूटी स्टाफ अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मौजूद थे और अपने कार्य में व्यस्त थे प्रसव कक्ष (लेबर रूम) में चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से चल रही थीं, निरीक्षण के समय दो एमएलसी के मामले दर्ज किए गए, चार मरीज प्रसव पीड़ा में थे, जिन्हें चिकित्सा सहायता दी जा रही थी निरीक्षण अवधि में दो एलसी (लेबर कक्ष) और दो सामान्य प्रसव सफलता पूर्वक कराए गए सेवाओं और स्टाफ की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई, लेकिन अस्पताल परिसर में कई बुनियादी कमियां सामने आईं जिन पर सीएमओ ने तुरंत ध्यान दिलाया डॉक्टर हरिदत्त नेमी ने विशेष रूप से अस्पताल के बाहरी परिसर में पर्याप्त रोशनी की कमी पर चिंता व्यक्त की अस्पताल परिसर में अंधेरा होने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को असुविधा हो रही थी इसके अलावा, उन्होंने रैन बसेरा (बारिश/आश्रय की व्यवस्था) की कमी को भी महसूस किया सीएमओ ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित बिंदुओं पर सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए अस्पताल परिसर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त एवं उचित रोशनी सुनिश्चित की जाए, मरीजों के परिजनों और आगंतुकों के लिए जल्द से जल्द बारिश, आश्रय हेतु उचित रैन बसेरा की व्यवस्था की जाए सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएंगा और भविष्य में निरीक्षण के दौरान इन कमियों को दूर पाया जाना चाहिए।
Cmo ने सीएचसी सरसौल का किया निरीक्षण, रैन बसेरा और प्रकाश व्यवस्था सुधारने के दिये निर्देश