कानपुर-विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में 10 दिसंबर को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया यह पहल केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्व्याल के निर्देशों के क्रम में की गई, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों और जन सामान्य को मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना था इस अवसर पर, प्राधिकरण परिसर में मानवाधिकारों के संबंध में एक निःशुल्क जागरूकता हेल्प डेस्क स्थापित की गई। इस डेस्क के माध्यम से आम जनता और प्राधिकरण के स्टाफ सदस्यों को उनके मौलिक मानवाधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला, प्राधिकरण अधिवक्ता उत्कर्ष आहूजा तथा केडीए के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया अभियान के दौरान, जन सामान्य को मानवाधिकारों की रक्षा और उनके उल्लंघन के मामलों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। मुख्य रूप से, प्रतिभागियों को मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम-1999 के प्रमुख प्रावधानों तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं दी गईं केडीए के अधिकारियों ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य जन सामान्य को उनके कानूनी और मौलिक मानवाधिकारों के संबंध में चेतना का प्रसार करना था, ताकि वे अपने अधिकारों को समझ सकें और उनकी रक्षा कर सकें। यह पहल केडीए की नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है
___________________________________________।