ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए दो दरोगा हुए सस्पेंड एडीसीपी के औचक निरीक्षण में हुई कार्यवाही

कानपुर-रावतपुर थाना क्षेत्र की गुरुदेव पुलिस चौकी पर देर रात एडीसीपी वेस्ट कपिल देव द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग में चौकी इंचार्ज लोकेश पटेल और दरोगा निखिल सिंह ऑन ड्यूटी शराब पीते पकड़े गए दोनों दरोगा चौकी के अंदर पैग बनाकर बैठे थे अचानक सामने पुलिस अफसर को देखकर दोनों सन्न रह गए सैल्यूट करने उठे तो हाथ-पैर लड़खड़ाने लगे एडीसीपी ने पहले भी दोनों पुलिसकर्मियों को कई बार अनुशासन और जनता के साथ व्यवहार सुधारने की चेतावनी दी थी, लेकिन सुधार न होने पर पूरी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को भेजी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर ने दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया लोकेश पटेल को करीब 15 दिन पहले ही पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी से हटाकर गुरुदेव चौकी का प्रभारी बनाया गया था, जबकि दरोगा निखिल सिंह को इससे पहले भी विरोधाभासी बयान देने पर फटकार मिल चुकी है अनुशासनहीनता पर पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद