बार एसोसिएशन हॉल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, एडीजे सपना त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. शरद बाजपेई और समिति के सहयोग से अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को मिला लाभ

कानपुर-मंगलवार को बार एसोसिएशन के हॉल में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर शरद बाजपेई और उनकी समिति द्वारा एक वृहद निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया इस शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं, न्यायालय के कर्मचारियों और उनके परिवारों को मुफ्त नेत्र जांच और उपचार उपलब्ध कराना था यह आयोजन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट इंदीवर बाजपेई, महामंत्री एडवोकेट अमित सिंह, पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ एडवोकेट राकेश तिवारी, समिति के महासचिव योगेश बाजपेई, और सलाहकार प्रदीप पांडे के विशेष सहयोग और तत्वावधान में संपन्न हुआ, शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीजे फर्स्ट जज सपना त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया इस अवसर पर कई अन्य वरिष्ठ अपर जिला जज और न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस मानवीय पहल की सराहना की इनमें मुख्य रूप से मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कमलेश मौर्य एडीजे, अपर जिला जज विजय गुप्ता एडीजे-8, अपर जिला जज सुभाष सिंह एडीजे-11, और अपर जिला जज राकेश सिंह एडीजे-19 शामिल थे शिविर के अंत में, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट इंदीवर बाजपेई और महामंत्री एडवोकेट अमित सिंह ने सभी न्यायिक अधिकारियों, चिकित्सकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया इस मौके पर, समिति के संरक्षक और वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉक्टर शरद बाजपेई का चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सारस्वत सम्मान किया गया साथ ही, शिविर को सफल बनाने में सराहनीय कार्य करने के लिए आशुतोष बाजपेई और योगेश बाजपेई को भी बार एसोसिएशन अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा सम्मानित किया गया कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को गरिमा प्रदान की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद