ओवरलोड, फिटनेस फेल और प्रेशर हॉर्न पर चला हंटर, 52 चालान ₹8.78 लाख का जुर्माना
कानपुर-जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार भोर में बिल्हौर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन को लेकर संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही की तापमान गिरने के बावजूद प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की टीम तड़के से ही मुख्य मार्गों पर मुस्तैद रही अभियान में एसडीएम बिल्हौर, एआरटीओ प्रवर्तन, एसीपी बिल्हौर के साथ बिल्हौर और ककवन थानों की पुलिस फोर्स शामिल रही जांच के दौरान 14 ओवरलोडेड वाहनों को मौके पर सीज किया गया, जबकि 52 वाहनों के चालान विभिन्न अनियमितताओं पर किए गए। ओवरलोड, अल्टरेशन, टायरों की कम गहराई, प्रेशर हॉर्न से शोर प्रदूषण, फिटनेस फेल, बीमा फेल और टैक्स फेल जैसी गंभीर कमियां सामने आईं कुल ₹8,78,500 का जुर्माना वसूला गया अधिकारियों ने कहा कि भारी वाहनों की निगरानी और दस्तावेज़ सत्यापन अब और कड़े रूप में होंगे एसडीएम बिल्हौर संजीव दीक्षित ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तड़के शुरू किया गया यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है ओवरलोड, फिटनेस फेल और प्रेशर हॉर्न जैसे खतरनाक उल्लंघनों पर शून्य सहनशीलता की नीति जारी रहेगी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होने दी जाएगी।