गोविंद नगर ब्लॉक-8 में पार्क की जमीन पर बने पिलर और दीवारें तोड़ी गईं
कानपुर-शहर के विभिन्न समाचार पत्रों में दिनांक 04.12.2025 को प्रकाशित खबर “पार्क में मकान बन गया नगर निगम सोता रहा, पार्क में अवैध कब्जे के खिलाफ किया प्रदर्शन” का कानपुर नगर निगम ने तत्काल संज्ञान लिया है नगर आयुक्त अर्पित उपाध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, जोनल अधिकारी-5 अनुपम त्रिपाठी को मौके पर भेजकर तत्काल और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए नगर आयुक्त के निर्देश पर, जोनल अधिकारी-5 अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में अभियंत्रण विभाग (इंजीनियरिंग), उद्यान विभाग (गार्डन) और कर अधीक्षक की एक संयुक्त टीम ने गोविंद नगर ब्लॉक-8 स्थित संदर्भित पार्क का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पार्क की जमीन पर पिलर और दीवारें बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया था टीम ने बिना किसी देरी के मौके पर ही इस अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए हटा दिया अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी-5 को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस पार्क का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में यहां पुनः अतिक्रमण न होने पाए जोनल अधिकारी ने भी एहतियात के तौर पर, अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित थाने में एक पत्र भी प्रेषित किया है, ताकि पुलिस की मदद से पार्क की भूमि को सुरक्षित रखा जा सके और अवैध कब्जे की पुनरावृत्ति न हो इस घटना के बाद, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्यक्ष ने कानपुर नगर निगम के समस्त जोनल अधिकारियों एवं उद्यान अधीक्षकों को स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए हैं “नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी पार्कों में जो भी अतिक्रमण हो, उसे तत्काल ध्वस्त कर दिया जाए भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें संज्ञान में न आने पाएं, यह सुनिश्चित किया जाए।”नगर आयुक्त के इस त्वरित एक्शन से यह संदेश गया है कि नगर निगम सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के प्रति अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रहा है।