सीएसजेएमयू के यूआईईटी व आईआईटी कानपुर के बीच हुआ एमओयू

शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान भागीदारी व छात्रों के आदान-प्रदान पर केंद्रित होगी साझेदारी

कानपुर-छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए यह साझेदारी मुख्य रूप से शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान भागीदारी और छात्रों के आदान-प्रदान पर केंद्रित होगी, जिसमें आईआईटी कानपुर का रसायन इंजीनियरिंग विभाग और यूआईईटी के संबंधित विभाग शामिल हैं सीएसजेएमयू की डीन एकेडमिक प्रोफ़ेसर बृष्टि मित्रा ने बताया एमओयू की मुख्य विशेषताओं में यूआईईटी के मेधावी द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए आईआईटी कानपुर में ग्रीष्मकालीन अनुसंधान इंटर्नशिप, अंतिम वर्ष के स्नातक छात्रों के लिए हाइब्रिड मोड में संयुक्त शोध परियोजनाओं पर सह-पर्यवेक्षण और पीएमआरएफ विद्वानों द्वारा उन्नत व्याख्यान और मेंटरिंग सत्र शामिल हैं, जिनका प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को विश्वस्तरीय अनुसंधान के माहौल में एक्सपोजर देना और उनके कौशल विकास को बढ़ाना है साथ ही उन्होंने बताया कि यह एमओयू हस्ताक्षर की तिथि से आगामी पाँच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा, जिससे दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान को सुगम बनाया जा सके यह समझौता ज्ञापन आईआईटी कानपुर में डीन अकादमिक अफेयर्स प्रोफ़ेसर अशोक दे, हेड केमिकल इंजीनियरिंग प्रोफ़ेसर नितिन कैसथा, डीन एकेडमिक्स सीएसजेएमयू प्रोफ़ेसर ब्रष्टि मित्रा, हेड केमिकल इंजीनियरिंग डॉ. अभिषेक कुमार चंद्रा और डॉ. अरुण कुमार गुप्ता की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद