सपा विधायक ने खोला मोर्चा तो भाजपा विधायक ने कार्यवाही करने की कही बात
अगर मामला सत्य पाया गया तो निजी कम्पनी का करार हो सकता है खत्म
कानपुर-सरकार द्वारा पारदर्शिता को लाने के उद्देश्य से वाहनो की फिटनेस को निजीकरण के हाथो में सौंप दिया गया लेकिन पारदर्शिता तो नही आ सकी बल्कि रिश्वतखोरी और लूट खसोट ज्यादा बढ़ गई निजीकरण के चलते अब कई लोग इसका शिकार बन रहे है वही जब यह मामला सपा और भाजपा विधायको तक पहुंचा तो उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया वही भाजपा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा है कि तत्थयात्मक शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी जबकि आरटीओ विभाग के अधिकारियों ने इस मामले से अपना पल्ला पूरी तरह से झाड़ लिया है आपको बता दे कि अक्टूबर माह में वाहनो का फिटेनस सेंटर निजी कम्पनी “वर्टेक प्राइवेट निमिटेड” को सौंप दिया गया शहर से कई किलोमीटर दूर चौबेपुर के किसुनपुर गांव में बनाया गया जोकि सेंटर अब पारदर्शिता पर पर्दा डालते हुए लूटपाट का केन्द्र बन गया फिटनेस कराने पहुंचे वाहन स्वामियों ने फिटनेस करने के नाम पर अपनी लूट खोसट शुरू कर दी वाहन स्वामियों ने बताया कि जो कार्य पूर्व में सरकारी दरो पर हो जाता था, उसे अब हजारो रूपये देना पड़ रहा है धन उगाही कर निजी कम्पनी अपना वारे न्यारे कर रही है इस बावत जब इसकी जानकारी आरटीओ प्रशासन राकेन्द्र कुमार सिंह को मिली तो वह फिटनेस सेंटर का निरीक्षण करने और सत्यता परखने फिटनेस सेंटर पहुंच गए लेकिन उन्होंने भी कोई अधिकारिक बयान नही दिए।
जितनी सुविधाएं सीधे तौर पर जनता को मिलती थी उन पर भाजपा ने अध्ययन किया और उसे ठेकेदारी प्रथा देकर और महंगा कर दिया ठेकेदार आम जनता का भरपूर उत्पीड़न कर रहा है जो ड्राइविंग लाइसेंस आरटीओ कार्यालय में बन जाता था उसे पनकी शिफ्ट कर धन उगाही को तेज करने का काम किया गया और आरटीओ कार्यालय के अधिकारी केवल मूकदर्शक बने हुए है
रूमी हसन रोमी, सपा विधायक कैंट कानपुर नगर
लम्बे समय से भ्रष्टाचार पर चोट करना हमारा लक्ष्य था जिसे हमारी केन्द्र और प्रदेश की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है अगर किसी से वूसली हो रही है तो वह सीधे मुझे या सरकार के पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होने कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार करने वाला सौ बार सोचेगा हांलकि जनता की शिकायते मिली है कि अनावश्यक रूप से धन उगाही का काम फिटनेस सेंटर पर किया जा रहा है करोडो की लागत से जो फिटनेस सेंटर निजीकरण द्वारा बना कर तैयार किया गया है अगर शिाकयत मिलती है तो उन्हें इसका भारी खामियाजा भुगतना पड सकता है
सुरेन्द्र मैथानी, भाजपा विधायक गोविन्द नगर विघानसभा कानपुर नगर