कानपुर-नगर आयुक्त द्वारा बगिया क्रॉसिंग कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत संचालित सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जल निगम द्वारा की जा रही पाइपलाइन बिछाने के कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, समीक्षा के दौरान निम्न बिंदु संज्ञान में आए, जल निगम की धीमी कार्य प्रगति यह पाया गया कि जल्दी निगम के अधिकारियों द्वारा स्थल पर अपेक्षित एवं प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिसके कारण कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी है और निर्माण कार्य अनावश्यक रूप से विलंबित हो रहा है, श्रमिकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु हेलमेट, सेफ्टी जैकेट, ग्लव्स, चेतावनी पट्टिकाए आदि सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किए जाने हेतु मुख्य अभियंता सिविल को निर्देशित किया गया, खुदाई वाले क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को कठिनाई न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत एवं अस्थायी व्यवस्था पूर्व से तैयार रखने के निर्देश दिए गए,जहां भी खुदाई की जा रही हो, वहां वाहन डायवर्जन, ट्रैफिक नियमन तथा पर्याप्त सुरक्षा घेरा स्थापित करना अनिवार्य होगा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे, कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी पाए जाने तथा निर्देशों का अनुपालन न होने पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा अधीक्षण अभियंता, जल निगम नगरीय को स्पष्टीकरण निर्गत करने के निर्देश दिए गए हैं उनसे यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि कार्य में अपेक्षित प्रगति क्यों नहीं हुई तथा निर्देशों के बावजूद प्रभावी कार्यवाही क्यों नहीं की गई, दोनों अधिकारियों को शासन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य की गति, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित कर शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य की प्रगति का नियमित निरीक्षण कर नगर निगम प्रशासन को प्रतिदिन अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बगिया क्रॉसिंग सड़क निर्माण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, नगर आयुक्त ने जल निगम के अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम