पिता से विवाद के बाद हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा युवक, बिजली कटवाकर पुलिस ने उतारा नीचे

कानपुर-सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के इमलीपुर गांव में बुधवार शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने उस समय हड़कंप मचा दिया, जब वह अपने पिता से झगड़ा करने के बाद करीब 150 फीट ऊंचे 400 केवी हाईटेंशन लाइन के बिजली के पोल पर चढ़ गया करीब डेढ़ घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर और समझा-बुझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा, इमलीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय गुड्डू उर्फ इशू बुधवार की शाम शराब के नशे में घर पहुंचा उसके पिता रामबालक ने जब उसे शराब पीने से मना किया, तो वह उनसे झगड़ा करने लगा पिता रामबालक ने बताया कि झगड़े के बाद नाराज गुड्डू घर से निकला और गांव के बाहर से गुज़र रही 400 केवी झांसी हाईटेंशन लाइन के विशालकाय पोल पर चढ़ना शुरू कर दिया, गुड्डू को इतनी ऊंचाई पर चढ़ता देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सेन पश्चिम पारा पुलिस को दी, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे सबसे पहले पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा और तत्काल हाईटेंशन लाइन की आपूर्ति बंद कराई, नशे में धुत युवक पोल की आधी ऊंचाई तक पहुंचकर तार को पकड़कर खड़ा हो गया था आपूर्ति बंद होने से उसे करंट नहीं लगा इसके बाद वह पोल के एकदम ऊपरी सिरे (चोटी) तक पहुंच गया और वहां खड़े होकर बार-बार आत्महत्या करने की धमकी देने लगा, पुलिस ने गांव के संभ्रांत लोगों को पोल के नीचे बुलाया और उनके साथ मिलकर युवक को बहलाने-फुसलाने का प्रयास किया पुलिस की लगातार कोशिशों और समझाने पर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गुड्डू उर्फ इशू पोल से नीचे उतरने को तैयार हुआ, थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक गुड्डू उर्फ इशू शराब पीने का लती है उन्होंने यह भी बताया कि बीते वर्ष चोरी के एक मामले में गुड्डू को चार अन्य आरोपियों के साथ जेल भेजा गया था, जहां से वह कुछ माह पहले ही जमानत पर बाहर आया है, पुलिस ने युवक से पूछताछ करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद