कानपुर-सिखों के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर सिंह महाराज के 350वें शहीदी पर्व के पावन अवसर पर सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर के तत्वाधान में एक भावपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम मोतीझील स्थित राजीव वाटिका के मुख्य द्वार पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एल. गुलाबिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ विचार गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य साहस, शौर्य और बलिदान के प्रतीक गुरु तेग बहादुर सिंह के अतुलनीय बलिदान को याद करना था वक्ताओं ने गुरुदेव के उस महान कृत्य का स्मरण किया जब उन्होंने मुगल शासक औरंगजेब के भीषण अत्याचारों से त्रस्त कश्मीरी पंडितों की गुहार सुनकर उन्हें धर्म की रक्षा का वचन दिया था गुरु महाराज ने औरंगजेब की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध डटकर मुकाबला किया और अपने मार्ग पर अडिग रहे, जिसके लिए उन्हें अपना सर्वोच्च बलिदान देना पड़ा, शहीदी पर्व के इस अवसर पर पंथ दादरी मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी सरदार रूमित सिंह सागरी ने सभी पेंशनर्स को संबोधित किया उन्होंने मानवता की रक्षा, न्याय और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए गुरु तेग बहादुर सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया, सरदार सागरी ने उपस्थित पेंशनर्स को आगामी 29 नवंबर को आयोजित होने वाले कैंडिल मार्च में शामिल होने का संकल्प दिलाया उन्होंने कहा कि गुरु महाराज की भांति ही, पेंशनर्स को अपने अधिकारों की प्राप्ति तक संघर्ष के मार्ग पर अडिग रहना होगा, और यदि इसके लिए बलिदान भी देना पड़े, तो वे पीछे नहीं हटेंगे एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया ने गुरु तेग बहादुर सिंह के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए और गुरुदेव के चरणों में सदैव संघर्ष के लिए तैयार रहने की शपथ ली कार्यक्रम में बी.एल. गुलाबिया के अतिरिक्त, सुनील सुमन, आर.पी. श्रीवास्तव एडवोकेट, चन्द्र हास सिंह चौहान एडवोकेट, बेनी सिंह सचान, रविन्द्र कुमार मधुर, ताराचंद, दुर्गा प्रसाद अनुरागी, मोहम्मद असलम, प्रेमनारायण वर्मा, राजेश खन्ना, सरदार इन्द्र जीत सिंह गिल, मंजू भारती, स्नेह लता लाल समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे यह गोष्ठी गुरु तेग बहादुर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए, अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की दृढ़ संकल्प के साथ समाप्त हुई।
गुरु श्री तेग बहादुर सिंह के 350वें शहीदी पर्व पर विचार गोष्ठी, पेंशनर्स ने लिया अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प