कानपुर, नवंबर 2025। आयुष गुप्ता, मुख्य संवाददाता
युवा सम्राट नागा चैतन्य की बहुप्रतीक्षित फिल्म एनसी24 के टाइटल और फर्स्ट लुक का अनावरण सुपरस्टार महेश बाबू ने किया, जिससे सिनेमाप्रेमियों में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। निर्देशक कार्तिक डांडू की इस महत्वाकांक्षी माइथिकल थ्रिलर को एसवीसीसी और सुकुमार राइटिंग्स ने बड़े पैमाने पर संयुक्त रूप से तैयार किया है, जबकि फिल्म को बापिनीडू ने प्रस्तुत किया है।
फिल्म का आधिकारिक टाइटल “वृ्षकर्मा” रखा गया है, जो अपने नाम के अनुरूप रहस्य, शक्ति और प्राचीन गाथाओं का आभास देता है। दो बिहाइंड-द-सीन्स वीडियोज़ से पैदा हुई उत्सुकता को और आगे बढ़ाते हुए मेकर्स ने नागा चैतन्य के जन्मदिन के अवसर पर इसका इंटेंस फर्स्ट लुक जारी किया। महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं, जिससे फिल्म को अतिरिक्त स्टार पावर मिली।
जारी किए गए पोस्टर में नागा चैतन्य का अब तक का सबसे रॉ और शक्तिशाली अवतार देखने को मिलता है। उनकी मस्कुलर बॉडी, पसीने से भीगा हुआ चेहरा और दृढ़ नज़रें उनके संघर्ष, साहस और कठिन परिस्थितियों में सर्वाइवल की लड़ाई को दर्शाती हैं। फटा-पुराना, खुरदरा लुक यह संकेत देता है कि कहानी एक ऐसी दुनिया में सेट है, जो प्राचीन रहस्यों, संघर्षों और युद्धों से भरी हुई है।
पोस्टर की पृष्ठभूमि में दिख रहा सेलिस्टियल इक्लिप्स फिल्म में मौजूद रहस्यमय और मायावी शक्तियों की ओर इशारा करता है। मिट्टी, धूल, टूटे हुए ढांचे और युद्धग्रस्त माहौल से यह स्पष्ट होता है कि “वृ्षकर्मा” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भव्य सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है। कथा की गहराई और विजुअल ग्रैंडियर का अंदाज़ इस एक पोस्टर से ही लगाया जा सकता है।
निर्देशक कार्तिक डांडू, जो अपनी अनोखी सिनेमाई दृष्टि और ऐतिहासिक-पौराणिक तत्वों के इस्तेमाल के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में नागा चैतन्य को बिल्कुल नए अवतार में पेश कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी चौधरी मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं, जबकि लापता लेडीज फेम स्पर्श इस बार एक शक्तिशाली नेगेटिव किरदार में दिखेंगे।
फर्स्ट लुक की रिलीज़ के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और उद्योग से मिली प्रतिक्रियाएँ बताती हैं कि “वृ्षकर्मा” आने वाले समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनने जा रही है।