कानपुर।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई की गई जिसमें उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु स्पष्ट कहा गया कि किसी भी स्थिति में विलंब न हो और प्रत्येक शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी दी जाए। जनसुनवाई में आए प्रत्येक आगंतुक से सम्मानजनक व्यवहार करने, बैठने की उचित व्यवस्था देने और उनकी समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष जोर दिया गया। स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।