दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, खुटहन में मारपीट और सिकरारा में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

जौनपुर। जिले में दो अलग-अलग मामलों में खुटहन और सिकरारा थाना पुलिस ने वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है। दोनों ही मामलों में आरोपी युवकों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और पुलिस उनकी तलाश काफी समय से कर रही थी। पहले मामले में खुटहन थाना क्षेत्र में 19 नवंबर की रात सौरैइया गांव के रवि किशन उपाध्याय की बर्थ डे कार्यक्रम से लौटते समय पिटाई कर दी गई थी। घटना काजी शाहपुर मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास हुई, जहां इमामपुर निवासी 18 वर्षीय युवक विमल कुमार अपने पांच साथियों के साथ पहुंचा और रवि किशन को मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई में उसका हाथ भी टूट गया था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की और 21 नवंबर को उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह की टीम ने विमल कुमार को पिलकिछा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में सिकरारा थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ा। जौंगीपुर निवासी मंगला प्रसाद यादव, उम्र करीब 28 वर्ष, कई लोगों से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे लेता था। रुपये लेने के बाद वह मोबाइल बंद कर फरार हो जाता था, जिसके चलते उसके खिलाफ 419, 420, 467, 471, 504, 406, 120बी और 506 सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए थे। 20 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव और उनकी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद