जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल; लूट का सामान, दो तमंचे और कारतूस बरामद
कानपुर-शहर में अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, कानपुर के डीसीपी दक्षिण के निर्देशन में थाना नौबस्ता पुलिस ने शुक्रवार को एक साहसिक कार्रवाई में दो कुख्यात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद हुई, प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में बीते दिनों लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश इलाके में सक्रिय हैं सूचना की गंभीरता को देखते हुए, इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने तुरंत चार विशेष टीमों का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, सघन चेकिंग अभियान के दौरान, पुलिस टीम का सामना इन दोनों शातिर लुटेरों से हुआ पुलिस को देखते ही बदमाशों ने भागने की कोशिश की और सीधे पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, पुलिस ने आत्मरक्षा और जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाशों पर गोली चलाई इस दौरान, एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया मौके पर मौजूद दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशीष और करन के रूप में हुई है ये दोनों ही आरोपी नौबस्ता थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में वांछित थे, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी आशीष और करन के पास से लूट का कुछ सामान, दो अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं डीसीपी दक्षिण ने इस बड़ी सफलता पर नौबस्ता पुलिस टीम की सराहना की आरोपियों की गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर नौबस्ता बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज यशोदा नगर देवेंद्र यादव, उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह, सुशील कुमार और नितिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही पुलिस अब इन बदमाशों से पूछताछ कर उनके गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।