संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर-शहर के मंगला विहार क्षेत्र में बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए बेबी केयर हॉस्पिटल (174/डी बाईपास रोड, निकट पटेल डेंटल क्लीनिक) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के शिशुओं और बच्चों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है अस्पताल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष के पुत्र करन महान और विशेष अतिथि के रूप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवांग मिश्रा उपस्थित रहे दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन किया कार्यक्रम में अस्पताल के संचालक एजाज अहमद सिद्दीकी ने मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया उन्होंने माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अतिथियों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया
इस मौके पर डॉ. मनीषा आनंद ने बताया कि बेबी केयर हॉस्पिटल में बच्चों के बेहतर इलाज के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ये सुविधाएँ विशेष रूप से नवजात शिशुओं और गंभीर रूप से बीमार बच्चों की देखभाल पर केंद्रित हैं नवजात शिशुओं के लिए गहन चिकित्सा इकाई, जहाँ समय से पहले जन्मे या बीमार शिशुओं की विशेष देखभाल की जाती है, बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाई, गंभीर रूप से बीमार बड़े बच्चों के लिए, गंभीर श्वास संबंधी समस्याओं वाले शिशुओं और बच्चों के लिए जीवन रक्षक सुविधा, बच्चों से संबंधित सर्जरी के लिए विशेष रूप से सज्जित, बच्चों के लिए 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, एक्स-रे और संपूर्ण पैथोलॉजी लैब, मेडिकल स्टोर और 24×7 पीडियाट्रिक एम्बुलेंस सेवा अस्पताल में प्रतिदिन नियमित ओपीडी के माध्यम से बच्चों के उपचार की संपूर्ण व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है अस्पताल प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि बेबी केयर हॉस्पिटल का प्राथमिक उद्देश्य बच्चों को बेहतर, सुरक्षित और समय पर इलाज उपलब्ध कराना है उनका लक्ष्य है कि गंभीर स्थिति वाले बच्चों को भी विश्व स्तरीय देखभाल मिल सके, शुभारंभ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमर, डॉ. मनीषा आनंद, निखिल सिंह चौहान, प्रतीक मिश्रा और संचालक एजाज सिद्दीकी सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।