कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और प्रताड़ना का दोषी! निलंबित इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी पुलिस सेवा से बर्खास्त

​महिला की हिरासत में मौत मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त ने लिया कड़ा फैसला; एक अन्य एसआई पर भी चल रही है कार्यवाही

​कानपुर-कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन के चर्चित मामले में शनिवार देर रात संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कड़ा कदम उठाते हुए, निलंबित इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी को बर्खास्त कर दिया है आशीष द्विवेदी पर एक महिला और उसकी बेटी को अवैध तरीके से हिरासत में रखने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप था इस प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने हिरासत में ही आत्महत्या कर ली थी ​घटना के मुताबिक 17 अप्रैल 2022 की है कानपुर की एनआरआई सिटी में रहने वाले एक कारोबारी के घर से जेवर चोरी हुए थे उस समय आशीष द्विवेदी नवाबगंज थाने के थाना प्रभारी थे, और रानू रमेश चंद्र चौकी इंचार्ज थे चोरी के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने कारोबारी के यहां काम करने वाली एक किशोरी और उसकी मां को उठाया था। आरोप है कि मां-बेटी को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया और प्रताड़ित किया गया, प्रताड़ना से परेशान होकर, मां-बेटी को पूछताछ के बाद रात करीब दो बजे वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया वहाँ अगले ही दिन, महिला ने बाथरूम में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी ​इस संवेदनशील प्रकरण पर तत्काल विभागीय जांच शुरू की गई विभागीय जांच में यह स्पष्ट पाया गया कि निलंबित इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी और चौकी इंचार्ज रानू रमेश चंद्र अपने कर्तव्यों और दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने में विफल रहे और महिला की आत्महत्या के लिए दोषी थे

बाक्स में

​संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) विनोद कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया, “निलंबित इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है उन पर अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन न करने का आरोप था, जो विभागीय जांच में सही पाया गया है।”​जांच में दोषी पाए जाने के बाद आशीष द्विवेदी और रानू रमेश को बर्खास्तगी का नोटिस दिया गया था आशीष द्विवेदी की ओर से नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं आने पर उन्हें पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया घटना में शामिल दूसरे दोषी एसआई रानू रमेश चंद्र पर भी विभागीय कार्रवाई अभी जारी है यह कार्यवाही पुलिस कमिश्नरेट में अवैध हिरासत और कर्तव्य में लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद