कानपुर। जूही स्थित डॉ. सोने लाल पटेल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिराथू (उ.प्र.) की विधायिका डॉ. पल्लवी पटेल रहीं। छात्रों ने हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन, नाभिकीय बम, ह्यूमन फॉलोइंग रोबोट (न्यूरोनोवा), स्मार्ट हेलमेट, वायरलेस चार्जिंग स्टेशन, हाइड्रोपावर प्लांट, कार्बन प्यूरीफिकेशन विद लेजर लाइट, स्मार्ट सिटी, हाइड्रोपोनिक खेती, वेस्ट मैनेजमेंट एवं रीसाइक्लिंग, त्रिकोणमिति व ज्यामिति सहित कई अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए।
वहीं वाणिज्य वर्ग के छात्रों ने जीएसटी, आयुष्मान कार्ड, आधार आईडी, शेयर मार्केट और आधुनिक तकनीक आधारित घरेलू मॉडलों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानाचार्या दिव्या वाखले के साथ सभी मॉडलों का मूल्यांकन किया गया। छात्रों ने मॉडल्स की कार्यप्रणाली को समझाने के लिए आकर्षक दृश्य प्रस्तुतियाँ भी तैयार की थीं। अभिभावकों ने भी छात्रों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम में विधायिका डॉ. पल्लवी पटेल ने छात्रों के प्रयासों को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि प्रदर्शनी छात्रों की मेहनत, आत्मविश्वास, नवाचार और तकनीकी कौशल को दर्शाती है। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सोने लाल पटेल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन