अंतरविद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता में जोश और एकाग्रता का शानदार प्रदर्शन

‘खेल आत्मविश्वास और मानसिक एकाग्रता की कुंजी’ : ​उपजिलाधिकारी

कानपुर-खेलों की महत्ता पर बल देते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल, बर्रा के सुसज्जित प्रांगण में अंतरविद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर नगर की उपजिलाधिकारी अनुभव सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय बाजपेई उपस्थित रहे मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक हैं उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्फूर्ति प्रदान करते हैं, बल्कि मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करते हैं विद्यालय की प्रधानाचार्या जयंती मित्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है प्रतियोगिता में 21 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, मंटोरा पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल आज़ाद नगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल किदवई नगर, दिल्ली पब्लिक स्कूल सर्वोदय नगर, सुपर इंटरनेशनल स्कूल, दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल, यूपी किराना बालिका स्कूल, एवं माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल शामिल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन की परंपरा के साथ किया गया तत्पश्चात विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को साधने का भरपूर प्रयास किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में जोश और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला निर्णायकों के सर्वसम्मत निर्णय के अनुसार परिणाम इस प्रकार रहे बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा ने ओवरऑल विजेता बनकर प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रथम उपविजेता विजडम वुड पब्लिक स्कूल, द्वितीय उपविजेता एलेन हाउस रूम, बालक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल किदवई नगर ने विजेता का खिताब जीता, प्रथम उपविजेता साउथ सिटी पब्लिक स्कूल द्वितीय उपविजेता गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल, पुरस्कार वितरण के दौरान विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम में तीरंदाजी संघ से वैभव गौड़, प्रभात कुमार, उज्जवल मिश्रा, दिनेश कुमार, अनुराग प्रजापति, दीपक कुमार, तथा मौसमी साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या जयंती मित्रा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद