मनीष गुप्ता
कानपुर (बिधनू)।
बिधनू ब्लॉक क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में इंटरलॉकिंग रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह यादव तथा वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार कोरी ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया। निर्माणाधीन सड़क अंगद यादव, दीनानाथ यादव (एडवोकेट), अभिषेक सरोज और महावीर प्रजापति के मकान से होते हुए कृपा शंकर रावत के घर तक बनाई जाएगी। सड़क के दोनों ओर नालियां भी निर्मित की जाएंगी। ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार कोरी ने बताया कि कार्य एक दिसंबर से प्रारंभ होगा। इसी क्रम में दूसरी सड़क कन्हैया लाइन के सामने से आरवीएम पब्लिक स्कूल होते हुए सतीश विश्वकर्मा के घर तक प्रस्तावित की गई है। क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए रायपुरवा में एक नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल पाल, पूर्व प्रधान शिवनारायण प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, जिला पंचायत सदस्य सोनू पासवान (काठरा), दिनेश सिंह यादव (रमईपुर), प्रदेश सचिव चंद्रभान सिंह यादव, पत्रकार मुकेश कुमार, सीबू शर्मा, कप्तान सिंह, राजेंद्र यादव, पवन तिवारी, नेक प्रताप सिंह भदौरिया (प्रधान फत्तेपुर) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विकास की ओर कदम: मर्दनपुर में इंटरलॉकिंग रोड का उद्घाटन, दो नालों से जलभराव की समस्या होगी दूर