पूर्व सांसद व विधायकों की मौजूदगी में पिपरगवा में दंगल का भव्य आयोजन

मनीष गुप्ता
कानपुर ।
बिधनू ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पिपरगवा में एकादशी के अवसर पर पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद राजा रामपाल, पूर्व विधायक मुनीन्द्र शुक्ला, पूर्व विधायक सतीश निगम, विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व विधायक जयराम सिंह यादव, तथा सपा नेता फतेह बहादुर गिल,शिवम यादव बिठूर विधानसभा महासचिव मनोज शुक्ला वरिष्ठ सपा नेता कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी
सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दंगल में हरियाणा, पंजाब, कानपुर, उन्नाव, नेपाल, जम्मू-कश्मीर, गोरखपुर और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के नामचीन पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस बार महिला पहलवानों ने भी शिरकत कर दंगल में नई ऊर्जा का संचार किया। इस आयोजन का संचालन इमलीपुर गांव के प्रधान सूर्यकुमार यादव और ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत रमईपुर प्रत्याशी रघुनाथ सिंह यादव द्वारा किया गया।पूछताछ के दौरान श्री रघुनाथ ने बताया कि पिपरगवा में यह पारंपरिक दंगल वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि विजेता पहलवानों को शील्ड एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद