भाजपा उत्तर द्वारा आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन संपन्न

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर द्वारा आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन का आयोजन ओंकारेश्वर विद्यालय, जवाहर नगर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह ने की और संचालन महामंत्री किरन तिवारी ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार ही आत्मनिर्भर भारत की पहली नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि विकसित भारत की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने सभी से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, मंजू शुक्ला, अनीता गुप्ता, रंजीता पाठक, पूनम कपूर, अवधेश सोनकर, लक्ष्मी श्रीवास्तव समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में सीमा तिवारी, शिखा कोरी, लवली सक्सेना, सुधा सिंह, रीता सोनकर, अनामिका श्रीवास्तव, वंदना परिहार, शुभ्रा अवस्थी आदि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद