मूलगंज में 32 कुंतल अवैध पटाखे बरामद, दो पर मुकदमा दर्ज

कानपुर-कानपुर में दीपावली से पहले पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए मूलगंज थाना क्षेत्र में एक मकान से 32 कुंतल अवैध आतिशबाजी सामग्री बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मेस्टन रोड विस्फोट के बाद तेज हुआ अभियान : कुछ दिन पूर्व मेस्टन रोड क्षेत्र में हुए विस्फोट के बाद से पुलिस लगातार अवैध पटाखा भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में मूलगंज थाना पुलिस ने यह बड़ी कार्यवाही की है जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक राहुल गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोटी वाली गली, कमाल खाँ का हाता निवासी मो. इफ्तिखार पुत्र स्वगीर्य मोहम्मद सुलेमान के घर पर छापा मारा तलाशी के दौरान पुलिस को घर के अंदर विभिन्न कंपनियों के 76 कार्टून पटाखे मिले, जिनका कुल वजन करीब 32 कुंतल बताया गया है पुलिस का कहना है कि बरामद पटाखे बिना किसी वैध लाइसेंस के रखे गए थे इस मामले में थाना मूलगंज में विस्फोटक अधिनियम 1884 व 223/288 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में मोहम्मद इफ्तिखार के साथ अदनाम पुत्र अज्ञात, निवासी बांस मंडी चौराहा के पास, थाना अनवरगंज को भी आरोपी बनाया गया है।
अभियान और तेज : दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने शहर में अवैध पटाखों के भंडारण व बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान और अधिक तेज कर दिया है। पुलिस शहर को सुरक्षित बनाने और लोगों की जान-माल की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद