कानपुर में 11 अक्टूबर से लगेगा दीपावली बाजार, ऑनलाइन से भी सस्ता मिलेगा सामान

मनीष गुप्ता

कानपुर। वासियों के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली बाजार का शुभारंभ कानपुर के मोतीझील लान नंबर 2 पर 11 अक्टूबर से हो रहा है। इस बार ये बाजार पांच दिन के लिए लगायी गयी है यानी 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक। इस बार बाजार की खास बात यह है कि दीपावली बाजार में ऑनलाइन से भी सस्ता आपको सामान मिलेगा, फिर चाहे घर सजाने का सामान हो या दीपावली मनाने का।एक प्रेसवार्ता करते हुए आयोजकों ने बताया कि दीपावली बाजार का शुभारंभ कानपुर की (मेयर )प्रमिला पाण्डेय करेंगी। बता दें कि शाइन इवेंट्स एंड एग्जीबिट और न्यू कानपुर यूथ क्लब इस दीपावली बाजार को लगवाते हैं, जहां कानपुर वासी न केवल इसका लुत्फ उठाते हैं बल्कि देखा जाए तो इस बाजार का लोग पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। आयोजक आमिर सिद्दीकी ने बताया कि यह 20वीं दीपावली बाजार कई मायनों में अपने आप में खास है क्योंकि यह बीते 20 वर्षों से देश के विभिन्न हिस्सों के प्रोडक्ट्स को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का काम कर रहा है। इस बार के मुख्य आकर्षण में शामिल हैं ,टेराकोटा के मिट्टी के सामान, हस्तशिल्प, भदोही की कालीन, दीपावली की साज-सज्जा का सामान, जयपुर का मुखवास, कश्मीर के सूखे मेवे और ऐसे ही भारत के विभिन्न क्षेत्रों से लाई गई प्रसिद्ध वस्तुएं। इन सभी उत्पादों के स्टॉल यहां पर लगाए जाएंगे ताकि लोग एक ही स्थान पर देशभर के पारंपरिक उत्पाद खरीद सकें।इस अवसर पर अध्यक्ष आमिर सिद्दीकी, महामंत्री विक्रम पांडे, व्यापारी संजय टंडन, पुष्पेंद्र जायसवाल, रोमी अरोड़ा, रविंद्र सिंह, सरबजीत सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, केशव बाजपेई सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद