ट्रैफिक रोकना पड़ा भारी! BJP नेता का हंगामा– ‘औकात दिखा दूंगा, मेरा नाम धीरेंद्र सेंगर है’

कानपुर।
शहर में मंगलवार दोपहर एक बार फिर सत्ता के नशे का नजारा देखने को मिला। कल्याणपुर क्रॉसिंग पर नो-सिग्नल में गाड़ी घुसाने पर रोके जाने से एक भाजपा नेता भड़क उठा। ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को उसने न केवल गालियां दीं, बल्कि वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली।

होमगार्ड अजय कुमार सिंह के मुताबिक, दोपहर में एक काली स्कॉर्पियो नो-सिग्नल में घुस आई। जब उन्होंने गाड़ी रोकी, तो ड्राइवर सीट से उतरे युवक ने रौब झाड़ते हुए कहा — “तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरी गाड़ी रोकने की? मैं भाजपा सांसद भोले सिंह का भतीजा धीरेंद्र सिंह सेंगर हूं!”

यही नहीं, आरोप है कि उसने अजय कुमार सिंह का कॉलर पकड़ लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा — “बुला किसको बुलाता है? सबकी औकात दिखा दूंगा। अगर तेरी वर्दी न उतरवा दी तो मेरा नाम भी धीरेंद्र सेंगर नहीं।”

घटना के वक्त मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच में बोलने की हिम्मत नहीं की। भीड़ ने किसी तरह बीच-बचाव किया, जिसके बाद नेता स्कॉर्पियो लेकर वहां से निकल गया।

होमगार्ड ने पूरे मामले की जानकारी डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार और एडीसीपी अर्चना सिंह को दी है। उसने बताया कि घटना का फोटो और वीडियो साक्ष्य सहित अधिकारियों को भेजा गया है। अधिकारियों के आदेश पर अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद