उन्नाव में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, 20 मिनट तक खड़ी रहीं तीन ट्रेनें

कानपुर/उन्नाव-रेलवे गंगापुल पर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई घटना के बाद शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 20 मिनट तक खड़ी रही गंगा घाट क्षेत्र के राजीव नगर खंती निवासी 48 वर्षीय श्रीराम उर्फ पप्पू गंगापुल रेलवे क्रासिंग की ढाल पर सब्जी बेचता था मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे वह चाय लेने के जा रहा था तभी अप लाइन से आ रही शताब्दी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई इस दौरान करीब बीस मिनट तक शताब्दी खड़ी रही इस दौरान गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन 64211 खड़ी रही उधर, उन्नाव रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस खड़ी रही आरपीएफ, जीआरपी व रेल कर्मियों ने शव को ट्रैक से हटवाया उसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस रवाना हुई जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद