कानपुर-सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज ने आइडियल लाइफ हेल्थकेयर लिमिटेड और सिग्ना फार्मास्युटिकल्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए सेंटर ऑफ़ एकेडमिक भवन में हुए एक कार्यक्रम में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक, प्रोफ़ेसर वाइस चांसलर प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी और रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा की उपस्थिति में गए समारोह में डॉ विशाल भार्गव प्रबंध निदेशक आइडियल लाइफ हेल्थ केयर लिमिटेड और डॉ सुरभ भार्गव, प्रबंध निदेशक सिग्ना फार्मास्युटिकल्स की उपस्थिति थी विभाग की निदेशक डॉ शशि किरण मिश्रा ने प्रशिक्षण, इंटर्नशिप, औद्योगिक दौरे और प्लेसमेंट के नए क्षितिज प्रदान करने के संदर्भ में समझौता ज्ञापन के लाभों पर प्रकाश डाला समारोह में डॉ मीनाक्षी गुप्ता और डॉ अनुप्रिया कपूर, सहायक निदेशक, डॉ निशा शर्मा और विभाग के सभी संकाय सदस्य मौजूद थे।
समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर