कानपुर। नवरात्रि के दूसरे दिन सुबह 8 बजे माता रानी की महा आरती हुई। शाम 7 बजे महा आरती के बाद सुप्रसिद्ध भजन गायक श्याम धमाका पार्टी ने माता की चौकी पर भजन प्रस्तुत किए, जिन पर भक्त झूम उठे। भजनों में “शेर पर सवार चली मां”, “मां अपने भक्तों राह दिखा दो” आदि शामिल थे।
भक्तगण भजनों पर नाचने को मजबूर हो गए और पूरा मन्दिर उत्साह से झूम उठा। भाजपा वरिष्ठ जगनायक श्री अजय कपूर जी ने नौ कन्याओं को चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। मन्दिर के चेयरमैन श्री विजय कपूर जी ने आरती के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
व्यवस्था संभालने में गुलशन चावला (अध्यक्ष), सुरेन्द्र सराफ (महामंत्री), श्याम लाल मूलचंदानी, ओंकार नाथ मल्होत्रा, अशोक गांधी, नवदीप उप्पल, हर्ष चावला, सुनील मल्होत्रा, सुनील अरोड़ा, राजू कपूर, राजकुमार ढल, सौरभ तलवार, टोनी चावला आदि ने योगदान दिया।