कानपुर में गूंजेगी डांडिया की थाप और दिखेगा भारत की संस्कृति का रंग

संवाददाता मनीष गुप्ता
कानपुर, 25 सितम्बर 2025 – शहर इस सप्ताह एक यादगार और भव्य सांस्कृतिक शाम का गवाह बनने जा रहा है। ड्रीम सेलिब्रेशन एवं शादी ब्याह इवेंट प्लानर संयुक्त रूप से लेकर आ रहे हैं “बीट्स ऑफ डांडिया एवं रंगीलो इंडिया वॉक 2025”, जिसमें संगीत, नृत्य, परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान टूरिज्म ऐप की ब्रांड एम्बेसडर करिश्मा हाड़ा शामिल होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण और माता जी के आवाहन से होगी। शंखनाद और दुर्गा स्तुति पूरे वातावरण को दिव्यता से भर देंगे। इसके बाद दर्शकों को मिलेगा डीजे, ढोल, लाइव सिंगर्स और बैंड का ज़बरदस्त संगम, जो शाम को और भी यादगार बना देगा।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियों में बीट्स ऑफ डांडिया (रेट्रो गरबा थीम), बेस्ट कपल डांडिया कॉन्टेस्ट, किड्स स्पेशल डांडिया राउंड, फास्टेस्ट बीट राउंड और सबसे खास रंगीलो इंडिया वॉक शामिल हैं। इस सांस्कृतिक परेड में मॉडल्स भारत के 10 राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा और प्रॉप्स के साथ मंच पर उतरेंगे और फोक म्यूज़िक की धुनों पर देश की विविधता का अनूठा प्रदर्शन करेंगे।

शाम के आकर्षण यहीं तक सीमित नहीं हैं। लाइव ढोल, डीजे जॉय, लाइव बैंड, स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स और थ्रिलिंग लकी ड्रॉ भी दर्शकों के लिए खास सरप्राइज़ लेकर आएंगे। कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए इंटरनेशनल मेकअप गुरु प्रीति रंजन और डांडिया किंग विपिन निगम विशेष अतिथि एवं ज्यूरी के रूप में मौजूद रहेंगे।

📍 यह भव्य आयोजन श्री राम एजुकेशन सेंटर के पीछे, पनकी, कानपुर में शाम 6 बजे से शुरू होगा।
🎤 शाम को एंकर कोमल और राज अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को बांधे रखेंगे।कानपुरवासियों के लिए यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का सुनहरा अवसर है, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को करीब से महसूस करने का शानदार मौका भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,J news India में आपका हार्दिक अभिनंदन हैं, यहां आपकों 24×7 के तर्ज पर पल-पल की अपडेट खबरों की जानकारी से रूबरू कराया जाएगा,खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें- +91 9044953076,हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें साथ ही फेसबुक पेज को लाइक अवश्य करें।धन्यवाद